Wednesday, June 19, 2019

Dream




हम प्रतिदिन कोई ना कोई  सपना देखते ही हैं, कुछ स्वप्न ऐसे होते हैं जिनका हमारे निकटतम भविष्य से कुछ ना कुछ सम्बन्ध अवश्य होता है |
प्रकृति हमें स्वप्न के रूप में निकटतम भविष्य का संदेश देती है, यह स्वप्न अच्छे भी होते हैं और खराब भी होते हैं|
यहां दोनों प्रकार के स्वप्नों के फल का वर्णन किया जा रहा है,  ध्यानपूर्वक पढ़ें:
शुभ स्वप्न

  • यदि स्वप्न में फलों से लदा वृक्ष देखते हैं, तो
आगामी दिनों में आपको कोई खुशखबरी या धन से संबंधित लाभ होने वाला है|

  • स्वप्न में मल देखना भी धन प्राप्त होने का सूचक है|
  • स्वप्न में देवी देवता को देखना सौभाग्य की वृद्धि करता है|
  • स्वप्न में सफेद वस्तु या जानवर देखना राज्य की ओर इंगित करता है|
  • स्वप्न में सफेद पक्षी देखने से आगामी दिनों में नौकरी में प्रमोशन मिलता है|
  • स्वप्न में उड़ना या सीडी चढ़ना  सफलता की ओर बढ़ाता है|
  • किसी की मृत्यु देखना उसकी लंबी उम्र होने का संकेत है|
  • स्वप्न में बाल गोपाल देखना, किसी प्रियजन के घर पर शिशु का जन्म होने वाला है|
  • बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद देना, बहुत ही लाभकारी है|

अशुभ  स्वप्न
  • घर में किसी का विवाह देखना|
  • सिक्कों का देखना|
  • घर में आग का लगना देखना|
  • सीडी से चढ़ते हुए गिर जाना|
  • पानी में डूबना|
  • भयंकर तूफान देखना|
  • काले पशु देखना|
  • किसी मृत व्यक्ति का कुछ मांगना|

निम्न स्वप्न अशुभ फलदायी होते हैं|

अशुभ स्वप्न देखने पर क्या उपाय करें?

सर्वप्रथम एक गिलास ठंडा पानी पिए, तत्पश्चात 11 बार अच्युत- अच्युत बोलें |
दोबारा सोने का प्रयास करें, जब दोबारा उठें  यह स्वप्न शौचालय में भी बोलें |
अशुभ स्वप्न का प्रभाव समाप्त हो जाएगा|

अन्य लेख :

बॉस को अनुकूल करने के लिये 

नौकरी में परेशानी

स्थायी लक्ष्मी के लिये

साक्षात्कार  में सफलता के लिये 

कुंडली में दरिद्र योग

क़र्ज़ से मुक्ति के लिए


क्या आपके सहयोगी साजिश रच रहे हैं?



हमारे  अन्य उपयोगी लेख पढ़ने हेतु, होम बटन द्वारा मुख्य पेज पर जाएं👇



धन्यवाद




                               श्री राधे  








                 


No comments:

Post a Comment

नाम :
जन्मतिथि :
समय :

दिन :

प्रश्न :





अन्य :