जय माता की
आजकल सबसे ज्यादा लोग नौकरी की वजह से परेशान रहते हैं |सबसे पहले नौकरी ढूंढ़ने की परेशानी, जब नौकरी मिल जाये तब नौकरी को चलाने की समस्या |कभी सहयोगी के साथ अनबन, कभी बॉस की फटकार |ये सब ग्रहों का खेल होता है, कुछ आपकी कुंडली का भी दोष होता है, किंतु ज्योतिष में इसका उपाय है |
उपाय:
हनुमान जी की पंचमुखी चित्र अथवा मूर्ति के आगे देशी घी का दीपक जलाकर रखें, तत्पश्चात दो लौंग ले उसे मुट्ठी में रख लें, तथा बजरंग वाण का 11बार पाठ करें और पाठ के पश्चात् लौंगो को कपूर जलाकर चढ़ा दें |
हनुमान जी की आरती करें और अपनी नौकरी से सम्बंधित परेशानी उनसे कहें |
ध्यान रखने योग्य बातें :
मंगलवार से पूजा का आरम्भ करें
ये पाठ ज्यादा से ज्यादा 11दिन में फल अवश्य देता है अतः संदेह ना करें |
यदि संदेह है तो पाठ ना करें |
पाठ करते समय एकाग्रता होना जरुरी है |
पाठ अवधि के दौरन किसी को अपनी उपासना की जानकारी ना दें |
किसी ऐसे व्यक्ति से इसकी चर्चा ना करें जो ईश्वर में आस्था नहीं रखता हो |
यह वास्तविक अनुभव के बाद बताया गया उपाय है |इसका लाभ उस व्यक्ति को तीन दिनों में हुआ था |आप भी लाभ उठाएं और औरों को इस उपाय की जानकारी दें तथा लाभ होने पर हमें अवश्य बताएं |
अन्य लेख :
बॉस को अनुकूल करने के लिये
नौकरी में परेशानी
स्थायी लक्ष्मी के लिये
साक्षात्कार में सफलता के लिये
कुंडली में दरिद्र योग
क्या आपके सहयोगी साजिश रच रहे हैं?
धन्यवाद
हमारे अन्य उपयोगी लेख पढ़ने हेतु, होम बटन द्वारा मुख्य पेज पर जाएं|👇
श्री राधे
No comments:
Post a Comment