Followers

Wednesday, June 12, 2019

कृष्णा भजन

यह भजन मुझे मेरी माँ  ने सिखाया है
यह काफी सरल है और सुनने में बहुत अच्छा है|


कृष्ण तुम फिर से आ जाना
हमारी गोल टोली में....
सुना था एक दिन हमने,
कि  तुम गौ चराते हो...
चराना आज भी होगा...
हमारी गोल टोली में....
कृष्णा तुम..........
कृष्ण तुम फिर से आ जाना
हमारी गोल टोली में....
सुना था एक दिन हमने,
कि  तुम माखन  चुराते हो...
चुराना आज भी होगा...
हमारी गोल टोली में....
कृष्णा तुम..........
कृष्ण तुम फिर से आ जाना
हमारी गोल टोली में....
सुना था एक दिन हमने,
कि  तुम रास रचाते हो...
रचाना रास भी होगा...
हमारी गोल टोली में....
कृष्णा तुम..........
कृष्ण तुम फिर से आ जाना
हमारी गोल टोली में....
सुना था एक दिन हमने,
कि  तुम बंसी बजाते हो...
बजाना आज भी होगा...
हमारी गोल टोली में....
कृष्णा तुम..........


हमारे  अन्य उपयोगी लेख पढ़ने हेतु, होम बटन द्वारा मुख्य पेज पर जाएं👇



धन्यवाद




                               श्री राधे  


No comments: