Followers

Thursday, June 20, 2019

कर्ज से मुक्ति के लिये



आजकल लोगों को अपना लाइफस्टाइल अच्छा करने का जूनून सा सवार है, इस कारण लोग कर्ज लेने में भी नहीं झिझकते |ऊपर से finance companies और banks ने लोन लेना थोड़ा सरल भी कर दिया है इसलिए अब EMI पर भी लोग वस्तुएँ लेने लगे हैं |

पहले लोन लेना या क़र्ज़ लेना बहुत बुरा माना जाता था पर अब लोगों में धैर्य की कमी के कारण और दिखावे का चलन
होने के कारण क़र्ज़ लेना आम हो गया है |

जब कर्ज द्वारा कोई वस्तु जैसे कोई वाहन लिया जाता है या मकान के लिये क़र्ज़ लिया जाता है, ये क़र्ज़ बड़े माने जाते हैं|पूरी जिंदगी लोन की  EMI में ही कट जाती है फिर उस वस्तु की महत्वता कम लगने लगती है, और हमेशा चिंता सताती है कि ऋण मुक्ति कैसे हो और उस पर भी यदि बीच में कोई दुर्घटना हो जाये तब तो मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ता है |निराशा का अनुभव होने लगता है |
ये सब ग्रह दशाएं होती हैं, सब ईश्वर की इच्छा से होता है |यदि आप क़र्ज़ से मुक्ति  चाहते हैं तो कुछ ऐसे उपाय हैं जिन्हे यदि पूर्ण श्रद्धा से किया जाये तो आय के नए स्रोत बनना शुरू हो जाते हैं और क़र्ज़ का बोझ कम लगने
 लगता है  |


उपाय :


  • मंगलवार को प्रातः उठ कर लगभग 250ग्राम मसूर की  डाल लेकर उसे शिवलिंग पर निम्न मंत्र का 11 बार जाप करते हुए चढ़ाएं.. मंत्र :ॐ ऋणमुक्तेश्वर महादेवाय ||
  • भगवत गीता के ग्यारहवें अध्याय का नित्य पाठ करें |
  • हर शुक्रवार को दक्षिणावर्ती शंख में जल भरकर श्री हरी विष्णु जी व श्री यन्त्र का अभिषेक करें |
  • वैसे तो लक्ष्मी जी का पूजन रोज़ाना करें लेकिन शुक्रवार वाले दिन विशेष रूप से पूजा करें |
  • शुक्रवार को श्री यन्त्र का कच्चे दूध से अभिषेक करें |
  • इंद्रकृत लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करें |
  • कनक धारा स्तोत्र का भी पाठ करें |
  • सफ़ेद आक की जड़ को सफ़ेद कपड़े में बांधकर तिजोरी में रखें |

ईश्वर कृपा से आपको अवश्य लाभ होगा |

अन्य लेख :

बॉस को अनुकूल करने के लिये 

नौकरी में परेशानी

स्थायी लक्ष्मी के लिये

साक्षात्कार  में सफलता के लिये 

कुंडली में दरिद्र योग

क्या आपके सहयोगी साजिश रच रहे हैं?






हमारे  अन्य उपयोगी लेख पढ़ने हेतु, होम बटन द्वारा मुख्य पेज पर जाएं👇



धन्यवाद




                               श्री राधे  


No comments: