Followers

Wednesday, June 19, 2019

Is there poverty in your Kundali?


 कभी-कभी ऐसा होता है कि हम बहुत ज्यादा मेहनत करते हैं फिर भी हमें उसका आशातीत फल नहीं मिलता| क्या आपने कभी सोचा है? ऐसा क्यों होता है?  चलिए, आज हम आपको इस बात से अवगत कराते हैं| यदि आपकी कुंडली में दारिद्र्य योग है, तो आपको बहुत संघर्ष के बाद ही धन की प्राप्ति होती है| आप जिस भी कार्य को पूरा करने की  सोचते हैैं  वह कार्य पूरा हो ही नहीं पाता है|

 दरिद्र योग के लक्षण


  •  आपका कार्य समय पर नहीं हो पाता|
  •  आप नये  वस्त्र  खरीदते हैं,  वह कुछ दिनों बाद ही फट जाते हैं|
  •  आप मेहनत बहुत करते हैं,  लेकिन आपको उतना फल नहीं मिलता जबकि कुछ लोग बिल्कुल भी मेहनत नहीं करते हैं और उन्हें उसका ज्यादा फल मिलता है|
  •  मेहनत आप करते हैं लेकिन नाम किसी और का होता है|
  •  आप प्रसिद्धि नहीं पाते हैं|
  •  लोग आपको नीचा दिखाने की कोशिश करते हैं|
  •  आई हुई लक्ष्मी वापस चली जाती है अर्थात धन हाथ में नहीं रुकता है|
  •  अनावश्यक खर्च होते हैं, कभी बीमारी में या किसी अन्य कार्य में|
  •  आपका घर कभी भी साफ सुथरा नहीं रह पाता है|
  •  घर में लड़ाई झगड़े की स्थिति रहती है|
  •  उदासी और निराशा की भावना हमेशा घर में रहती है|


 अब कुंडली में लिखा हुआ तो हम नहीं बदल सकते हैं, किंतु उसे अपने अनुकूल कर सकते हैं| दरिद्र योग को कम करने अर्थात उसके प्रभाव को कम करने के लिए कुछ उपाय यहां बताए जा रहे हैं, उन्हें अवश्य पढ़ें|

 उपाय


  •  अपनी जीवनशैली में बदलाव करें, प्रातः सूर्योदय से पहले उठने का प्रयास करें, नहा धोकर सूर्य को अर्घ्य दें| यदि ऐसा संभव ना हो तो आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें|
  •  अपने घर को व्यवस्थित रखें, घर को व्यवस्थित रखने से दारिद्र्य योग का प्रभाव कम होता है|
  •  सुबह उठकर मुख्य दरवाजे पर, एक लोटा जल अवश्य डालें |
  •  बिना झाड़ू लगे भोजन या अन्य कार्य ना करें| सर्वप्रथम पूरे घर को साफ करें, यहां साफ करने से तात्पर्य झाड़ू लगाने से है, बाकी सफाई से नहीं है| मुख्यत : महिलाएं यह सोचती  हैं,  पहले अपने घर को पूरी तरह से साफ कर ले फिर हम नहा धोकर पूजा पाठ करेंगे ऐसा ना करें, पूजा-पाठ 10 बजे से पहले ही करें|
  •  फटे या उधड़े वस्त्र पहनकर पूजा ना करें|
  •  महिलाएं मुख्य श्रृंगार के बाद ही पूजा करें|
  •  शुक्रवार को खीर का प्रसाद जरूर बनाएं, चीनी के स्थान पर मिश्री का प्रयोग करें और लक्ष्मी जी को भोग लगायें |
  •  प्रतिदिन पंच देव (गणेशजी, लक्ष्मी जी, विष्णुजी, शंकरजी, हनुमानजी )की पूजा अवश्य करें| यहां पूजा से तात्पर्य अपने मंदिर में पंचदेव को स्थान अवश्य दें तथा आरती करते समय सब की आरती अवश्य करें|
  •  पहली रोटी गाय की जरूर निकालें|
  •  महिलाएं शुक्रवार के दिन श्रृंगार करके घर में घूमें |
  •  घर के मुख्य द्वार पर स्वास्तिक के चिन्ह बनाएं|


 यदि आप यह छोटे-छोटे उपायों को अपनाते हैं, तो आपके कुंडली के दरिद्र योग का प्रभाव कम हो जाएगा|


अन्य लेख :

बॉस को अनुकूल करने के लिये 

नौकरी में परेशानी

स्थायी लक्ष्मी के लिये

साक्षात्कार  में सफलता के लिये 

कुंडली में दरिद्र योग

क़र्ज़ से मुक्ति के लिए


क्या आपके सहयोगी साजिश रच रहे हैं?



हमारे  अन्य उपयोगी लेख पढ़ने हेतु, होम बटन द्वारा मुख्य पेज पर जाएं👇



धन्यवाद




                               श्री राधे  






                       


No comments: